सवाई माधोपुर: आमजन को बंदरों के आ*तंक से राहत देने के लिए नगर परिषद सवाई माधोपुर लगातार सक्रिय नजर आ रही है और पिंजरे लगाकर बंदरों की धरपकड़ की जा रही है। नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना ने बताया कि इन दिनों नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बंदरों के आ*तंक की आमजन से लगातार शिकायतें मिल रही है।
इसी को देखते हुए नगर परिषद टीम ने अभियान में गति लाते हुए मंगलवार और बुधवार को सीमेंट फैक्ट्री के चिन्हित इलाकों में पिंजरे लगाकर 84 बंदरों को पकड़ा। कार्यवाही के तहत टीम द्वारा मंगलवार को 68 एवं बुधवार को 16 बंदर पकड़े गए। संबंधित संवेदक टीम द्वारा इन पकड़े गए सभी बंदरों को वन्य क्षेत्र में छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के सभी चिन्हित इलाकों से बंदर पकड़ने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि आमजन को बंदरों के आतं*क से निजात मिल सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
