जयपुर: जयपुर में धो*खेबाज दोस्त के एक युवती से रे*प करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जॉब लगाने के बहाने झूठ बोलकर मिलने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दु*ष्कर्म किया है। वि*रोध करने पर मा*रने की कहकर धम*काया। इसके बाद पीड़ित युवती ने भांकरोटा थाने में आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच एसएचओ भांकरोटा मनीष गुप्ता कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि मुहाना की रहने वाली 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ समय पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। आरोप है कि धो*खेबाज दोस्त ने उसे कंपनी में जॉब दिलाने का झां*सा दिया। जॉब लगाने के बहाने झूठ बोलकर मिलने का दबाव बनाया।
12 अगस्त को मिलने जाने पर आरोपी उसे कंपनी में जॉब दिलाने के बहाने महापुरा ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती रे*प किया। वि*रोध करने पर मा*रने की ध*मकी दी। इस बारे में किसी को बताने पर धम*काया। भांकरोटा थाने में पीड़ित युवती ने बुधवार देर शाम आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
