कोटा: कोटा-उदयपुर हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में 3 लोगों की मौ*त हो गई है। हा*दसे में कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों को एंबुलेंस से कोटा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लाया गया। यह घटना बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 5 बजे की है। एंबुलेंस के चालक ने बताया कि सुबह हाईवे कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। बताया गया था कि कोटा-उदयपुर हाईवे पर धनेश्वर टोल से 5 किलोमीटर पहले सड़क हा*दसा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। चालक ने बताया कि बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाबा रामदेव मंदिर के सामने एक इको कार जा रही थी। यहां कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। कार सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों को डाबी सीएचसी लाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौ*त हो गई। मृ*तक के श*व को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया। चालक ने आगे बताया कि हा*दसे में घायल अन्य सभी को कोटा रेफर कर दिया। कोटा में इलाज के दौरान तीन लोगों ने द*म तोड़ दिया।
मृ*तकों में एक महिला शामिल है। वहीं चार घायलों का कोटा में इलाज चल रहा है। चार घायलों में एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। डाबी थाने के हैड कांस्टेबल हरुशिव सोलंकी ने बताया कि ठेकेदार हेमराज सभी लोगों को ब्यावर से राजसमंद ले जा रहा था। धनेश्वर टोल से पहले बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क हा*दसा हो गया। हा*दसे में चार लोगों की मौ*त हो गई और चार लोग गंभीर घायल हैं। कांस्टेबल ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद मृ*तक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
