रणथम्भौर रोड़ स्थित एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार से रणथम्भौर म्यूजिक एवं वाइल्डलाइफ फेस्टिवल का आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संगीत के साथ-साथ वाइल्डलाइफ के क्षेत्र में जागरुकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन कलाकारों ने संगीत की प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पर्यटक व मेहमान संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए। स्टॉलों पर दी ग्रामीण परिवेश की जानकारी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टॉल भी लगाई गई है। इसमें रणथम्भौर में मिलने वाले हैण्डीक्रॉफ्ट के साथ-साथ रणथम्भौर के आसपास के गांवोंं के ग्रामीण परिवेश के बारे में भी जानकारी दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
