Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया बजरिया व शहर के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने बजरिया में सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर वहां पर खड़े अव्यवस्थित ठेले एवं बेतरतीब वाहनों को देख नगर परिषद के एक्सईएन राकेश शर्मा को व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने अतिक्रमण को हटाने तथा पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सब्जी मण्डी के पास लगी नर्सरी को हटवाकर मण्डी में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Collector surprise inspection Bajaria places city

जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने सवाई माधोपुर शहर में सीवरेज कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां पर डॉ. सिंह ने सीवरेज कार्य के नजदीक पेयजल की पाइप लाइनों की मरम्मत कर सही कराने के निर्देश जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सीताराम मीना को दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने शहर के नागरिकों से संवाद कर सफाई व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा पॉलिथीन व कचरे को नियत स्थान पर डालने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य तथा तोड़ी गई सड़क की साथ के साथ मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आमजन से सीवरेज के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्य को व्यवस्थित करने को कहा।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने हरसहाय जी का कटला स्थित में गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया कि गौशाला की नियमित साफ-सफाई नहीं की जा रही है। इस पर कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारी को गौशाला की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौशाला के बाहर सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया तथा शौचालय के बाहर गन्दगी को देखकर सफाई निरीक्षक कमरूद्दीन को नोटिस देने तथा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद के अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने शहर में नालियों की नियमित सफाई करवाने, कचरे के ढ़ेर को हटवाने एवं नालियों में जमा पॉलिथीन को हटवाने के निर्देश नगर परिषद के अधिशासी अभियंता को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने शहर में पानी की टंकी से पानी टपकता देख, टंकी का लीकेज सही करवाने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की मीटिंग लेकर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रयास पर दिया जोर देते हुए कलेक्टर ने प्रभावी योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !