Saturday , 6 June 2026
Breaking News

थाईलैंड के संवैधानिक कोर्ट ने पैतोंगटार्न शिनावात्रा को पीएम पद से हटाया

थाईलैंड: थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को पद से हटा दिया है और उनकी कैबिनेट भंग कर दी है।वह 2008 के बाद संवैधानिक अदालत द्वारा पद से हटाई जाने वालीं थाईलैंड की पांचवीं प्रधानमंत्री बन गई हैं। कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हून सेन के साथ उनकी फोन कॉल ली*क होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसके बाद जुलाई में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। पैतोंगटार्न थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने 37 साल की उम्र में पद संभाला था।
Thailands Constitutional Court removes Paetongtarn Shinawatra from the post of PM
वह देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री भी बनीं। उनसे पहले उनकी चाची यिंगलक शिनावात्रा 2011 से 2014 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। पैतोंगटार्न थाई अरबपति और पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बेटी हैं। उन्होंने थाईलैंड के सबसे अच्छे स्कूलों में पढ़ाई की और इसके बाद ब्रिटेन के सरे विश्वविद्यालय में पढ़ीं। इसके बाद वह परिवार के ‘रेनॉन्डे’ होटल ग्रुप से जुड़ गई। उन्हें उनके निकनेम “उंग इंग” से भी जाना जाता है। उन्होंने 2021 में फ्यू थाई पार्टी जॉइन की थी और 2023 में पार्टी की नेता बनीं।
पिछले साल थाई संसद ने उन्हें उनके पूर्ववर्ती स्रेत्था थाविसिन की जगह चुना था। थाविसिन को संवैधानिक अदालत ने कैबिनेट नियुक्तियों के नियम तोड़ने के मामले में पद से हटा दिया था। शिनावात्रा परिवार का दशकों से थाई राजनीति में दबदबा है और पैतोंगटार्न की पद से विदाई इस राजनीतिक परिवार के लिए बड़ा झटका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !