उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक शख्स की पी*ट-पी*टकर ह*त्या के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त बयान जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम ह*त्या सिर्फ एक इंसान की नहीं- इंसानियत, संविधान और न्याय की ह*त्या है।
आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब- हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है, और जिसकी जिंदगी सस्ती समझी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत, हिं*सा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जहां संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है, और इंसाफ की जगह डर ने। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश चलेगा संविधान से, भीड़ की सनक से नहीं। अपने बयान को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हरिओम वाल्मीकि की निर्मम और क्रू*र ह*त्या की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि रायबरेली में जो हुआ, वह इस देश के संविधान के प्रति घोर अप*राध है। दलित समुदाय के प्रति अप*राध है, और इस देश और समाज पर कलंक है। रायबरेली पुलिस ने रविवार को बताया था कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिर*फ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा था कि थाना ऊंचाहार पुलिस टीम की तरफ से युवक को चोर समझकर तथा पी*टकर उसकी ह*त्या करने वाले पांच आरोपियों को गिर*फ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
