Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आईपीएस वाई पूरन कुमार की कथित आ*त्मह*त्या के मामले में क्या बोलीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: हरियाणा में आईपीएस वाई पूरन कुमार की कथित आ*त्मह*त्या के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दलितों का मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जातीय प्रता*ड़ना से परेशान होकर हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आ*त्मह*त्या से पूरा देश स्तब्ध है। देश भर में दलितों के खिलाफ जिस तरह अन्याय, अत्या*चार और हिं*सा का सिलसिला चल रहा है, वह भयावह है।

Priyanka Gandhi reaction on IPS Y Puran Kumar incident

उन्होंने रायबरेली में ‘दलित युवक की ह*त्या’ और भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर ह*मले का भी जिक्र किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि जी की ह*त्या, फिर मुख्य न्यायाधीश का अपमान और अब एक वरिष्ठ अधिकारी की आ*त्मह*त्या यह साबित करती है कि बीजेपी राज दलितों के लिए अ*भिशाप बन गया है। चाहे कोई आम नागरिक हो या ऊंचे पद पर हो, अगर वह दलित समाज से है तो अन्याय और अमानवीयता उसका पीछा नहीं छोड़ते। जब ऊंचे ओहदे पर बैठे दलितों का यह हाल है तो सोचिए आम दलित समाज किन हालात में जी रहा होगा।

मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ स्थित अपने घर में मृ*त पाए गए थे। चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया था कि यहां पर एक रिपोर्टेड सुसा*इड हुआ है और हमें एक डे*ड बॉ*डी मिली है। डे*ड बॉ*डी की पहचान वाई पूरन कुमार के रूप में हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर तैनात थे। गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाई पूरन कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत कुमार से मुलाकात की थी। इस मामले में अमनीत कुमार ने सीएम सैनी को एक शिकायती पत्र भी लिखा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !