बिहार: बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना में शाम 5:30 बजे तक कुल 50 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार एनडीए को अबतक 39 सीटें मिली हैं (बीजेपी-26, जेडीयू-12, एलजेपी (आरवी)-2, हम-1)। बीजेपी 66 सीटों पर आगे है, जबकि जेडीयू 71 सीटों पर आगे चल रही है।
जबकि महागठबंधन के खाते में अबतक पांच सीटें (राजद-5, 1 कांग्रेस) गई हैं। राजद 22 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम के खाते में 3 सीटें गई हैं जबकि दो सीटों पर वो आगे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
