Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को लेकर बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को लेकर जिला कलक्टर डॉ खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने बताया कि वर्ष 2024-25 में बजट घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आगामी वर्ष में जिले में वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जायेंगे।

 

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य पक्के एनीकट, एमआईटी, डब्ल्यूएचएस एवं एमएसटी का निर्माण कराना है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं बंजर हो गई भूमि को उपजाऊ बनाया जाकर कृषकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को 2.0 से फिर से शुरू करने से गांव में पेयजल की समस्या के निस्तारण के साथ-साथ जलसंचय भी होगा। इससे गांवों में पेयजल की स्थिति सुदृढ़ होगी।

 

A meeting was held regarding the Chief Minister's Jal Swavalamban Abhiyan in sawai madhopur

 

 

 

 

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि सार्वजनिक उपयोग के लिए यथासंभव मॉडल तालाब, एनिकट, फार्म पोण्ड, डिग्गी इत्यादि वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने पर ध्यान दें। इसके अतिरिक्त व्यक्ति विशेष की बजाय सार्वजनिक उपयोग वाले पेयजल सरंक्षण माध्यमों को प्रस्तावित करें।

 

 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे कार्यां को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विभिन्न वित्तीय संसाधनों का कन्वर्जेन्स कर परम्परागत पेयजल, जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना, नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण, जल एवं मृदा संरक्षण के कार्य व वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन, गावों में पेयजल की कमी को दूर करने हेतु पीने का पानी गांवों के नजदीक उपलब्ध करवाने का प्रयास करना, भू-जल स्तर में वृद्धि करना एवं गिरते भू-जल के स्तर को रोकना, वर्षा जल संग्रहण एवं संरक्षण कर सिंचित एवं कृषि योग्य क्षेत्रफल को बढ़ाना, जल एवं मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना, सघन वृक्षारोपण कर राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

 

 

बैठक में जल संग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिक्षण अभियंता उम्मेद सिंह राव ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जल संरक्षण, जल संचय एवं जल स्वावलंबन से संबंधित 11.68 करोड़ के 413 वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 16.17 करोड़ के 481 कार्य प्रस्तावित है। बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी सहित अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी ‌मौजूद रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !