Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पटवार भर्ती परीक्षा में 3 डमी परीक्षार्थी सहित कुल 6 गिरफ्तार 

जिले में आयोजित हुई पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 डमी परीक्षार्थी सहित कुल 6 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पटवार परीक्षा में नकल गिरोह के तार बिहार राज्य तक जुड़े हुए है।

 

 

 

 

पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि 23 व 24 अक्टूबर को आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में नकल करवाने और डमी परीक्षार्थी बैठाने को दृष्टिगत रखते हुए कई पुलिस पार्टिया बनाकर निगरानी की जा रही थी। 23 अक्टूबर को सवाई माधोपुर पुलिस की सुचना पर डमी परीक्षार्थियों के विरूद्ध कोटा में कार्रवाई हुई। वहीं 24 अक्टूबर को सवाई माधोपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा एक महत्वपूर्ण आउटपुट भरतपुर पुलिस को दिया जिस पर एक डमी अपराधी गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

इन लोगों को किया गिरफ्तार:-

 

 

पटवार भर्ती परीक्षा 2021 के दौरान परीक्षा केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर केेन्द्र कोड 29010 पर 24 अक्टूबर को प्रथम पारी में कमरा नंबर 31 में विक्षक ओमप्रकाश मीना द्वारा परीक्षार्थी पदमचन्द मीना पुत्र रामभरोसी मीना निवासी उकरूड खुर्द थाना महुआ जिला दौसा रोल नंबर 4096756 की गतिविधि संदिग्ध की शिकायत करने पर केन्द्राधीक्षक रूपसिंह मीना द्वारा परीक्षार्थी से गहनता से पूछताछ करने पर उक्त परीक्षार्थी द्वारा अपने नाम पता पिता का नाम व अन्य जानकारी देने में असमर्थता होने पर विद्यालय में उपस्थित पुलिस दल की मौजूदगी में गहनता से पूछताछ करने पर अभ्यर्थी ने अपने आप को फर्जी डमी परीक्षार्थी होना कबूल कर लिया। डमी अभ्यर्थी से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक मेहतो पुत्र शंकर मेहतो निवासी मथीया बगचारी जिला सिवान बिहार का होना बताया है।

 

 

 

 

पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार डमी अभ्यर्थी दीपक मेहतो ने बताया कि परीक्षार्थी पदमचन्द मीना पुत्र रामभरोसी मीना निवासी उकरूड खुर्द थाना महुआ जिला दौसा के स्थान पर परीक्षा देने आया था। दीपक मेहतो ने बताया कि राजीव रंजन निवासी कुम्हरार नया तोला कॉलोनी बिहार ने पैसों का लालच देकर पदमचन्द के जगह बैठने के लिए बोला। 23 अक्टूबर को दीपक मेहतों एक अपने अन्य साथी के साथ आदित्य पुत्र रमेश सिंह कुर्मी निवासी फतूहा थाना दुधोली पटना बिहार के साथ पटना एयरपोर्ट से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली आया। उसके बाद ट्रेन द्वारा दिल्ली से सवाई माधोपुर पहुंचा।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी दीपक मेहतो के साथ में आए आदित्य भी दिल्ली से भरतपुर डमी अभ्यर्थी बनकर रविवार को आयोजित द्वितीय पारी की परीक्षा देने आया है। उक्त आउटपुट भरतपुर पुलिस को दिया गया जिसके आधार पर परीक्षार्थी तुलसीराम मीना पुत्र बत्यास्या राम मीना निवासी मान्नोज, टोडाभीम जिला करौली के स्थान पर डमी परीक्षा देने के आरोप में भरतपुर पुलिस द्वारा आदित्य पुत्र रमेश सिंह के विरूद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार आदित्य पुत्र रमेश सिंह कुर्मी निवासी फतूहा थाना दुधोली पटना बिहार को अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नकल गिरोह के तार बिहार तक जुड़े हुए है। गिरफ्तार आरोपी दीपक मेहतो आरोपी डमी अभ्यर्थी बनने का आदतन है। दीपक पूर्व में कुछ माह पहले पश्चिम बंगाल में आसनसोल में साजिद खान पुत्र नूरमोहम्मद के स्थान पर कांस्टेबल परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने आया है। दीपक पढ़ाई में होशियार है तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।

 

 

A total of 6 arrested including 3 dummy candidates in Patwar recruitment exam

 

 

पुलिस ने बताया की शहीद कैप्टन रिपुदमनसिंह महाविद्यालय के नोर्थ ब्लॉक में पटवार परीक्षा 2021 का परीक्षा केन्द्र था जिस पर आज रविवार को कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह भाटी और कुलदीप कांस्टेबल ड्यूटी पर थे, परीक्षा समय दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर प्रवेश दिया जा रहा था, प्रवेश का समय समाप्त होने के बाद गेट के सामने एक गाड़ी नंबर DL 12 CC 9005 आकर रूकी, जिसमे से दो व्यक्ति उतर कर केन्द्र की तरफ गए, मुख्य द्वार पर तैनात देवेन्द्र सिंह भाटी व कुलदीप कांस्टेबल को प्रवेश पत्र दिखाया, जिस पर इन्होने प्रवेश समय खत्म होने की बात कही, उन्होने प्रवेश हेतु आग्रह किया। प्रवेश पत्र में उल्लेखित पता देखकर तथा आग्रह करने वाले व्यक्ति की भाषा मे अन्तर आने पर आईडी मांगी व पूछताछ की तो वह दोनों व्यक्ति भाग छूटे। जिनका दोनों कांस्टेबलों ने 2 किमी पीछा करके एक व्यक्ति यशवीर पुत्र राकेश यादव निवासी धीरपुरा जिला फिरोजाबाद यूपी को पकड़कर ले आए तथा उसका साथी सोनू निवासी आगरा भाग गया। कांस्टेबल ने यह सुचना कन्ट्रोल रूम व उच्चाधिकारी को दी। सुचना पर थानाधिकारी कोतवाली पहूंचे। दोनों कांस्टेबल जो गाड़ी वहां से चली गई थी जिसे दोनों कांस्टेबलों ने बजरियां क्षेत्र में तलाश की और वहां थानाधिकारी कोतवाली व मानटाउन पहूंचे। दोनों व्यक्तियों को लेकर थाने आ गए।

 

 

 

विजेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश गूर्जर निवासी माडेटा थाना बांदीकुई जिला दौसा ने वीनू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र विनोद सिंह निवासी रीठोरी कटरा थाना कागारोथ जिला आगरा से परीक्षा में डमी परीक्षार्थी बैठाने के लिए वीनू के चाचा रींकू ने 10.50 लाख रुपए में सौदा तय किया। विजेन्द्र सिंह ने वीनू के चाचा रींकू को 2.50 लाख नकद व 2.50 लाख का चैक दे दिया। विजेन्द्र सिंह के बदले डमी परीक्षार्थी के रूप में सोनू निवासी आगरा बैठना था जो पुलिस की सजगता से नहीं बैठकर मौके से फरार हो गया।

 

 

 

 

 

पुलिस ने कहा की सोनू पुत्र पूरनसिंह निवासी भेरू का पुरा थाना कोलारी जिला धोलपुर पटवार परीक्षा के तैयारी कर रहा था जिसके पास एक अज्ञात नंबरों से फोन आया कि आपको परीक्षा में पास करवा देंगे, आपकी जगह दूसरा परीक्षार्थी बैठाने पर 5 लाख रुपए लगेगें। उस पर उसने कहा मेरे पास नहीं है। परीक्षा के बाद दे देना और मैं आपको आपकी जगह परीक्षा देने वाला व्यक्ति सवाई माधोपुर स्टेशन पर मिलेगा। जिस पर आज रविवार को सवाई माधोपुर रेल्वे स्टेशन पर एक वयक्ति मिला। जिसके साथ वह परीक्षा केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 72 सीढ़ी पर पहुंचा। जहां पर मुख्य द्वार पर भरतसिंह और चन्द्रभान सिंह कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात थे जिन्होने प्रवेश पत्र चैक किया तो धोलपुर के अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र तथा परीक्षा देने आये व्यक्ति की भाषा में अन्तर मिलने पर उसे पूछताछ पर सच्चाई बता दी। सेाून के बदले डमी अभ्यर्थी के रूप में अजीत कुमार उर्फ चन्दन पुत्र मनोज कुमार निवासी केवटा थाना दलसिंह सराय जिला समस्तीपुरा बिहार का होना पाया गया। जो फरीदाबाद में मजदूरी का कार्य करता है और आठवी पास है। जिसे अमित शाह नामक व्यक्ति निवासी फरीदाबाद ने भेजा है। अमित शाह से इसकी जानकारी मजदूरी व चाय की दुकान पर हुई थी।

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरेन्द्र दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई थी। देवेन्द्र सिंह भाटी कांस्टेबल व कुलदीप कांस्टेबल व सायबर सेल (टीम) सवाई माधोपुर का विशेष योगदान रहा है।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी:-

 

1. दीपक मेहतो पुत्र शंकर मेहतो निवासी मथीया बगचारी जिला सिवान बिहार (डमी परीक्षार्थी)

2. अजीत कुमार उर्फ चन्दन पुत्र मनोजकुमार निवासी केवटा थाना दलसिंह सराय जिला समस्तीपुरा बिहार (डमी परीक्षार्थी)

3. जिला पुलिस के महत्वपूर्ण इनपुट पर भरतपुर पुलिस द्वारा इसी गैंग के एक अन्य आरोपी

4. विजेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश गूर्जर निवासी माडेटा थाना बांदीकुई जिला दौसा

5. वीनू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र विनोद सिंह निवासी रीठोरी कटरा थाना कागारोथ जिला आगरा

6. यशवीर पुत्र राकेश यादव निवासी धीरपुरा जिला फिरोजाबाद यूपी

7. सोनू पुत्र पूरनसिंह निवासी भेरू का पुरा थाना कोलारी जिला धोलपुर।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !