Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में तेजी से पैर पसार रही है मौसमी बीमारियां

जिले में मौसमी बीमारियां लगातार अपने पैर पसार रही है। प्रशासन की सूचनाओं से चाहे कितने भी प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं मौसमी बीमारी और आंकड़ों में डेंगू जैसी बीमारियां गायब है। लेकिन जिला मुख्यालय पर ही लगभग हर घर में बुखार के मरीज मौजूद है।
इन दिनों मौसम परिवर्तन के बाद जिला सामान्य चिकित्सालय सहित जिले के हर सरकारी और निजी चिकित्सालयों में साथ ही चिकित्सकों के घरों पर मौसमी बीमारी के रोगियों की भीड़ देखी जा सकती है।
इनमें बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे रोगी हैं लेकिन सबसे अधिक रोगी बुखार से पीड़ित नजर आते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भरतलाल मथुरिया ने बताया कि ऐसा लगता है की देश कोरोना महामारी से निजात पाने की ओर बढ़ गया है।
परंतु जिले के सभी चिकित्सालयों में ओ.पी.डी. रोगियों की संख्या बढ़ गई है गांव – गांव में मौसमी बीमारी से लोग पीड़ित हैं।
Seasonal diseases are spreading rapidly in the sawai madhopur
सवाई माधोपुर शहर की कई कॉलोनियों में तो इसका प्रकोप हर घर में दिखाई देता है हाउसिंग बोर्ड जैसी आधुनिक कॉलोनी भी इससे अछूती नहीं है। जिससे कोरोना की आशंका तो है ही साथ ही मलेरिया डेंगू और चिकनगुनिया बीमारियों की आहट दिखाई दे रही है।
अधिकांश रोगियों में जांच करने पर न तो मलेरिया आता है न हीं डेंगू और चिकनगुनिया आता है परंतु प्लेटलेट निश्चित रूप से कम आती है और टीएलसी श्वेत रक्त कणिकाएं भी कम आती है। अर्थात वायरल बीमारी का प्रकोप दिखाई देता है।
हल्की सर्दी जुकाम के साथ थकावट, बुखार, सर दर्द, जोड़ों में दर्द, पैरों में, हाथ में, चेहरे पर ललाई के साथ सूजन और घबराहट होती है जो कि सामान्य उपचार के बाद भी ठीक नहीं हो पा रही। इनसे पीड़ित व्यक्ति डेढ़ से दो महीने तक परेशान रहता है। हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज या अन्य लंबी बीमारी वाले रोगियों को तो विशेष रुप से चलने फिरने में दिक्कत होती है। ऊकडू बैठ नहीं सकते।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन व चिकित्सा विभाग से रोगों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन शहरों व गांवों के संग के साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाने, पानी से भरे हुए गड्ढे और नालियों को तुरंत ठीक करवा कर मच्छरों को पनपने से रोकने, सभी शहरों व गांव में घनी बस्तियों में कीटनाशक दवा का स्प्रे, फॉगिग तुरंत शुरू करवाने, तुरंत उपचार के लिए सर्वे के साथ-साथ, बीमारी का प्रकार और कारण जानने के लिए एपिडेमियोलॉजिकल मेडिकल टीम गठित करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !