मलारना डूंगर थाना पुलिस ने जिले अवैध बजरी परिवहन व रोकथान हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त की है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में तथा राकेश कुमार राजौरा एएसपी सवाई माधोपुर व राजवीर सिंह चम्पावत सीओ सिटी सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अवैध बजरी की रोकथाम अभियान को मध्यनजर रखते हुए राजकुमार थानाधिकारी के निर्देशन में पुलिस चौकी भाड़ौती के जाप्ते द्वारा अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंभीरा रोड़ भाड़ौती से एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त की है, जिसमे बनास की अवैध बजरी भरी हुई थी।

पुलिस ने इस दौरान ट्रैक्टर- ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। कार्रवाई को लेकर मलारना डूंगर थाना पर एमएडीआर के तहत अज्ञात वाहन मालिकों व चालकों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजकुमार मीना थानाधिकारी मलारना डूंगर, हरभान सिंह चौकी इंचार्ज भाड़ौती, संतोष कांस्टेबल, भूपेन्द्र सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया