Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अभिनव राजस्थान पार्टी ने गंगापुर सिटी से किया उम्मीदवार घोषित

अभिनव राजस्थान पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पहली लिस्ट में राज्य की 51 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। साथ ही पार्टी ने अपने सारे वादे एवं प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र स्टाम्प पर लिखित गारंटी के साथ मिडिया एवं उपस्थित प्रबुद्धजनो, जनता के हाथों में सौंपा। यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा पूरे राजास्थान के नागरिकों के लिए।

Abhinav Raj Party announces candidates Gangapur City Election 2018 Politics

देश के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने जनता के हाथ में किसी नेता को बेदखल करने और उसे जेल भेजने की शक्ति सौंपी है। इस बात को लेकर शहर के लोगों में कौतूहल रहा। राजस्थान में अभिनव राजस्थान पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों में राजनीति को छोड़कर लोकनीति को अपनाने की बात चल पड़ी है। पार्टी के संयोजक डॉक्टर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी की सभी उम्मीदवार पढ़े लिखे हैं और साधारण परिवारों से हैं। कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तो कोई शिक्षाविद। कोई सफल बिज़नेस मैन है तो कोई चार्टेड अकॉउंटेड, ट्रक ड्राइवर और दुकानदार भी शामिल हैं।
पिछले कई वर्षों से गंगापुर सिटी विधनसभा में पार्टी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे पंकज कुमार गुप्ता को गंगापुर सिटी से अभिनव राजस्थान पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया। पंकज गुप्ता के प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य बेअन्त सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने पंकज कुमार गुप्ता का नाम उम्मीदवार के रूप में भेजा था। पंकज गंगापुर सिटी में संघर्ष करते हुए एक सफल व्यवसायी बने हैं। वर्तमान में वे मंगलम होटल चलाते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !