कोटा: कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में सड़क हा*दसे में दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉले में भूसे के कट्टे रखे हुए थे। जो पुलिया के नीचे चल रहे दो युवकों पर जा गिरे। दोनों युवक कट्टों में दब गए। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को बाहर निकाला। घटना बुधवार रात साढ़े 7 बजे के आसपास जगन्नाथपुरा की है।
हैड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि हा*दसे में नरेंद्र बैरवा (30) और रवि बैरवा (22) घाटोली जिला झालावाड़ के रहने वाले थे। दोनों मजदूरी करते थे। देर शाम पुलिया के नीचे से पैदल गुजर रहे थे। उसी दौरान एक ट्रॉला कोटा से बारां की तरफ जा रहा था। ट्रोले में सोयाबीन के भूसे के कट्टे भरे हुए थे। ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलट गया। ट्रॉले में भरे कट्टे 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे, जिस पर नरेंद्र और रवि कट्टों के नीचे दब गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
