Sunday , 6 September 2026
Breaking News

लूट के मामले में 8 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने लूट के मामले में 8 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी रणजीत पुत्र बजरंगा को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन के निर्देशन व एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा तथा अनिल डोरिया उपाधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. विवेक हरसाना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के मसकन व सन्दिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई एवं तलाश के भरसक प्रयास किये गये। तलाश के बाद गत दिनांक 17.03.2023 को मामले में वांछित फरार चल रहे आरोपी रणजीत पुत्र बजरंगा निवासी माकरोड थाना मानपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। मामले में माल मशरुका की बरामदगी हेतु आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, प्रकरण का अनुसन्धान जारी है।

 

Accused absconding for 8 months arrested in robbery case

 

घटना का संक्षिप्त विवरण: – परिवादी हनुमान प्रसाद पुत्र धूलीलाल निवासी खण्डार ने एक रिपोर्ट पेश की कि उसका पुत्र कमलेश उधारी के पैसे लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम चित्तोला से क्यारदा कलां जा रहा था तभी अचानक रास्ते में तीन लोगों ने मोटरसाइकिल रुकवाकर कमलेश के साथ लाठी-कुल्हाडी से मारपीट की और 49 हजार रुपये नकद, एक सोने की चैन व एक मोबाइल छीन कर ले गये।

 

मामले के अनुसन्धान से आरोपी रणजीत पुत्र बजरंगा निवासी माकरोड थाना मानपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश के खिलाफ अपराध आईपीसी का प्रमाणित पाया गया। आरोपी वारदात के समय से ही फरार चल रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी डॉ. विवेक हरसाना, हैड कांस्टेबल सुनिल, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल अमीलाल एवं कांस्टेबल महावीर आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !