Sunday , 7 June 2026
Breaking News

देश अमृत काल में प्रवेश कर रहा है : डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी

भाजपा का बामनवास विधानसभा क्षेत्र के बामनवास मंडल पर हुआ आयोजन

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कार्यक्रम के अंतर्गत बामनवास विधानसभा क्षेत्र के बामनवास मंडल पर आयोजन किया गया। प्रारंभ में डॉ. शिवराज मीना, केदार मीना तथा सरपंच बाबू गुर्जर ने जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, सह संयोजक सुरेश जैन तथा सह संयोजक डॉ. राम दयाल गौतम का स्वागत और अभिनंदन किया। जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

 

डॉ. राम दयाल गौतम, सुरेश जैन तथा डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन करते हुए केंद्र सरकार की रीतियों, नीतियों, उपलब्धियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि देश अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो तथा जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय जुड़ा हो।

 

India is entering Amrit Kaal- Dr. Madhu Mukul Chaturvedi

 

ऐसा राष्ट्र जो आत्मनिर्भर हो तथा अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने के लिए भी समर्थ हो। ऐसा राष्ट्र जिसकी विविधता और अधिक उज्ज्वल हो तथा जिसकी एकता और अधिक अटल हो। अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता केदार मीना ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवराज मीना ने किया ने किया।

 

इस अवसर पर युवा मोर्चा के महेंद्र चेची, अजय, डॉ. शिवराज मीना, सरपंच बाबू गुर्जर, हरकेश गुरुजी, पंचायत समिति सदस्य, अशोक जोरवाल, गिर्राज भावड़, केदार लाल मीणा, बुद्धि पंडित, लक्ष्मी चंद सरपंच, रामावतार मीना, मुकेश जायसवाल, श्याम लाल प्रजापत, रमेश नाथ, रामावतार बैरवा तथा नानजी भाई सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !