Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हत्या के प्रयास के मामले में आठ माह से फरार चल रही अभियुक्ता गिरफ्तार

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 8 माह से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी भूरो देवी पत्नी वृन्दावन माली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा तथा अनिल डोरिया उपाधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. विवेक हरसाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्ता भूरो देवी पत्नी वृन्दावन निवासी बागौरा थाना बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया गया।

 

Accused absconding for eight months arrested in murder case in sawai madhopur

 

घटना का विवरणः- गत दिनांक 3 अगस्त 2022 को परिवादी मदनमोहन पुत्र बालमुकंद निवासी बागोरा थाना बहरावण्डा कलां ने थाना बहरावण्डा कला पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि उसका भतीजा राजू ट्रैक्टर लेकर खेत से घर आ रहा था तो आरोपियों ने उसके भतीजे को रोककर गाली-गलोच व मारपीट की जिस पर वह व लाला उर्फ रघूनंदन पुत्र बालमुकंद निवासी बागोरा बचाने आये तो उन्होंने ने उनके साथ लाठी, कुल्हाडी, दांतडी से मारपीट की। इस आधार पर नामजद आरोपी वृन्दावन पुत्र हरफूल, चिंरजी लाल पुत्र हरफूल, भूरो देवी पत्नि वृन्दावन निवासीयान बागौरा थाना बहरावण्डा कलां के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने पर अभियुक्त वृन्दावन व चिरंजीलाल को पूर्व में गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया जा चुका है। अभियुक्ता भूरो देवी पत्नि वृन्दावन निवासी बागौरा थाना बहरावण्डा कलां वक्त वारदात से अपनें मसकन से फरार चल रही थी। जिसकी तलाश हेतू थाना बहरावण्डा कलां पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी। भरसक प्रयासों के बाद 28 मार्च 2023 को अभियुक्ता भूरो देवी पत्नी वृन्दावन निवासी बागौरा थाना बहरावण्डा कलां को महिला कांस्टेबल संगीता की उपस्थिति में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

Madhumukul Chaturvedi

 

आप सभी को श्रीरामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्रीराम भव्य शोभायात्रा
दिनांक : गुरुवार, 30 मार्च 2023
समय : दोपहर 12:15 बजे
स्थान – श्रीरामजानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन, सवाई माधोपुर
आप सभी सादर आमंत्रित है।
निवेदक :-
डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी
विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !