Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

उदेई मोड़ थाना पुलिस मोटर साइकिल चोरी करने का वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी हंसराज उर्फ बबलू उर्फ अतरा पुत्र मोहन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द तथा विजय सांखला पुलिस उपाधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित आरोपी हंसराज उर्फ बबलू उर्फ अतरा पुत्र मोहन लाल निवासी बड़ी उदेई मोड़ गंगापुर सिटी को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी से प्रोडेक्शन वारण्ट प्राप्त कर उप कारागृह गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया।

 

Wanted accused of stealing motorcycle arrested in gangapur city

 

घटना का विवरण:- गत दिनांक 05 मार्च 2023 को प्रवीण कुमार बैरवा पुत्र राधेश्याम बैरवा निवासी प्रताप नगर आशीर्वाद मैरीज होम के पीछे गंगापुर सिटी ने थाना उदेई मोड़ पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि उसकी मोटसाइकिल को धर्मी मीना निवासी कटकड़ ने चोरी कर ली है जिसकी रिपोर्ट पर थाना हाजा पर पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के दौरान गत 06 मार्च 2023 को मामले में आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धर्मी मीना निवासी कटकड़, बलवीर बैरवा तथा सोनू उर्फ सुनील बैरवा को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल तथा अन्य स्थानों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल तथा अन्य मोटरसाइकिलों के पार्टस बरामद किये गये।

 

मामले में घटना से वक्त आरोपी हंसराज उर्फ बबलू उर्फ अतरा पुत्र मोहन निवासी बड़ी उदेई थाना सदर गंगापुर सिटी फरार चल रहा था जिसे न्यायालय से प्रोडक्शन वारन्ट पर उप कारागृह गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी की निशादेही से मामले में चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्टस बरमाद किये गये। आरोपी से मोटरसाइकिल के चोरी किये गये पार्टस बरामद किये गये। मामले में पूर्व में 3 आर्पियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल व तीन मोटरसाइकिलों के पार्टस बरामद किये जा चुके है। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के समबन्ध में अनुसंधान जारी है।

 

Madhumukul Chaturvedi

 

आप सभी को श्रीरामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्रीराम भव्य शोभायात्रा
दिनांक : गुरुवार, 30 मार्च 2023
समय : दोपहर 12:15 बजे
स्थान – श्रीरामजानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन, सवाई माधोपुर
आप सभी सादर आमंत्रित है।
निवेदक :-
डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी
विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !