Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मिर्च व्यापारी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार 

खंडार थाना पुलिस ने मिर्च व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी इसराज पुत्र शफीक निवासी जैतपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, सुरेंद्र कुमार दानोदिया अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में भगवानलाल थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने अन्य जगहों पर दबिश देकर आरोपी इसराज को गत रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

घटना का विवरणः- गत गुरुवार को हनुमान पुत्र जगन्नाथ निवासी छाण माली मोहल्ला ने थाना खण्डार पर रिपोर्ट दर्ज कराई की मैं गत बुधवार को शाम करीब 8 बजे बैरवा धर्मशाला के सामने रोज की तरह हरीमिर्च की तुलाई करवा रहा था। उसी दौरान इसराज पुत्र शफीक निवासी जैतपुर आया और कहने लगा कि मेरे मिर्च के 12 कट्टे थे और परिवादी ने कहा कि 10 कट्टे ही थे जिस पर दोनों में 11 कट्टे पर सहमति बन गई और एक कट्टे का 2400 रुपए देकर 10 कट्टे वापस कर दिए।

 

 

लेकिन करीब 30 मिनट बाद इसराज पुत्र शफीक के साथ 5-7 लड़के हाथों मे लोहे का सरिया लेकर आये और आते ही परिवादी की गर्दन पकड़कर जान से मारने की नियत से सरिये की सिर में मार दी तथा गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और इसी दौरान परिवादी के पास 717300/- (सात लाख सतरह हजार तीन सौ) रुपए थे जो गायब हो गये पता नहीं उन रुपयों को कौन ले गया। पुलिस ने मिली रिपोर्ट पर आईपीसी में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

 

Accused of murderous attack on chilli trader arrested in sawai madhopur

 

मामले की गम्भीरता को देखते हुए सुनील कुमार विश्नोई द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशानुसार सुरेंद्र कुमार दानौदिया अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में भगवानलाल थानाधिकारी खण्डार के नेतृत्व में गठित टीम भऱत सिंह सहायक उपनिरीक्षक ने मय जाप्ता के आरोपी के घर व अन्य स्थानों पर दबिश दी गई।

 

गत रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी इसराज पुत्र शफीक निवासी जैतपुर को बस स्टैंड जैतपुर से डिटेन किया गया। पुलिस द्वारा अनुसंधान करने पर आईपीसी का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवानलाल थानाधिकारी खंडार, भरतसिह सहायक उपनिरीक्षक, हरिशंकर कांस्टेबल, सुनील कुमार  कांस्टेबल, शेरसिंह कांस्टेबल आदि सदस्य शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !