Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अमेरिकी राजदूत पेट्रिशिया ए लेसिना ने किया दस्तकार हैण्डीक्रॉफ्ट का भ्रमण

अमेरिका की राजदूत पेट्रीशिया ए लेसिना ने रणथंभौर दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन आज रविवार को रणथंभौर रोड़ स्थित एक दस्तकार हैण्डीक्रॉफ्ट का निरिक्षण किया। लेसिना दोपहर करीब 12 बजे दस्तकार हैण्डीक्रॉफ्ट पहुंची तथा करीब दो घंटे तक सेंटर का भ्रमण किया।

 

दस्तकार की संचालिका उज्जवला जोधा ने बताया है कि पेट्रीशिया ए लेसिना ने हस्तशिल्प उद्योग की बारिकीयों के बारे में जानकारी ली और साथ ही सेंटर पर कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद वह दोपहर करीब दो बजे होटल के लिए रवाना हुई। इसके बाद लेसिना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल से सड़क मार्ग के जरिए जयपुर के लिए रवाना हो गई। वहीं जयपुर से हवाई मार्ग से दिल्ली तथा इसके बाद दिल्ली से हवाई मार्ग से अमेरिका के लिए रवाना होगी।

 

US Ambassador Patricia A. Lessina visited the handicraft handicraft in sawai madhopur

 

इससे पहले अमेरिका की राजदूत लेसिना ने रविवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय का भ्रमण कर संग्रहालय के अधिकारियों वन्यजीवों व संग्रहालय के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वह संग्रहालय में लगे मोनोमेंटस को देखकर रोमांचित हुई। इस दौरान संग्रहालय के प्रभारी मोहम्मद यूनस ने बताया है कि वह दोपहर करीब तीन बजे राजीव गांधी संग्रहालय पहुंची और करीब घंटे तक संग्रहालय की विभिन्न गैलरी का भ्रमण कर लुत्फ उठाया।

 

इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे वापस ओब्रोई होटल के लिए रवाना हो गई। इससे पहले उन्होंने सुबह की पारी में रणथंभौर पार्क का भी भ्रमण किया। इस दौरान इन्होने बाघ-बाघिन की अठखेलियां देख अभिभूत हुई और उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए हुए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !