Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चम्बल हादसें में मृतकों के परिवार को 50-50 लाख मुआवजे की मांग

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोयर ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर कोटा चम्बल नदी में कार हादसे में मृतक लोगों के परिजनों को 50-50 लाख 50-50 लाख की सहायता एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

 

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 20 फरवरी को हुई दिल दहलाने वाली दर्दनाक घटना में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन को जा रही वाल्मिकी समाज की बरात में दूल्हे की कार कोटा के नयापुरा में चंबल नदी की छोटी पुलिया से नीचे गिर गई जिसमें दूल्हा सहित नौ लोगों की घटनास्थल पर मौत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना से एक साथ कई घरों से खुशी छीन गई, खुशी के माहौल को मातम छा गया है।

 

Demand for 50-50 lakh compensation to the families of the dead in Chambal accident

 

उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष खेमराज करोसिया ने कोटा घटना का स्थल देखने के बाद बताया कि इस पुलिया पर ना रोशनी है ना डिवाइडर हैं तथा नदी के पुलिया के दोनों और कोई बचाव के उपाय नहीं है। रियासत कालीन छोटी पुलिया का आज भी वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है। यह पुलिया जर्जर अवस्था में है और तो और यूआईटी व ठेकेदारों के निर्माण के सामान भी यहाँ पड़ा है जो इस हादसे का कारण बने।

 

उन्होंने सरकार से हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर आवश्यक रूप से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोयर चौथ का बरवाड़ा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आश्रितों को संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !