Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सात वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी महज 17 घंटे में गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार बीती रात 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना को लेकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर महज 17 घंटे में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने मलारना डूंगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

 

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि बीती रात उसका 7 वर्षीय पुत्र अपने घर से पड़ोसी के घर पर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने घर पर ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया।

 

 

Accused of raping a seven-year child arrested in sawai madhopur

 

जब नाबालिग चिल्लाया तो आसपास के लोगों आवाज सुनाई दी। तब परिजन नाबालिग को लहूलुहान अवस्था में पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर एक नामजद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। वहीं नाबालिग का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

 

मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी हंसराज पुत्र झन्डू गुर्जर को महज 17 घंटे में श्यामपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजकुमार मीना थानाधिकारी मलारना डूंगर, प्रहलाद सहायक उपनिरीक्षक, संदीप कुमार हैड कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !