Thursday , 22 October 2026
Breaking News

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज शुक्रवार को जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना, विधायक स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना, डांग विकास और पंद्रहवां वित्त आयोग आदि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को राज्य सरकार से प्राप्त विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पारदर्शिता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश जारी किए। बैठक में सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ ने पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को समय पर जिला परिषद में स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने की बात कही।

 

 

विधायक स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वर्ष 2019 एवं 2020 की पेंडिंग पड़ी यूसी, सीसी भिजवाकर समय पर कार्यों का समायोजन करवाने के निर्देश दिए। योजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। जहां कार्य अपूर्ण है वहां पर्यवेक्षण कर तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डांग विकास योजना के अंतर्गत नवीन प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी मिशन मोड़ के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में मॉडर्न आंगनवाड़ी बनवाने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

 

Complete the targets of the schemes run by the Rural Development and Panchayati Raj Department on time- CEO

 

मनरेगा के अंतर्गत पंचशाला निर्माण, ग्रामीण उद्यान विकसित करने, राजीव गांधी जल संचय के कार्यों को त्वरित गति से कराने, अमृत सरोवर के नवीन प्रस्ताव भिजवाने तथा यथा संभव समय पर निर्माण करवाने श्रमिक नियोजन ,मोबाइल मोनिटिंग एप से शत प्रतिशत हाजरी कराने, मनरेगा में कार्य कर रही लेबर का समय पर भुगतान करने हेतु निर्देशित किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय को पूर्ण कराने शोक पिट, मैजिक पिट, कंपोज पिट, नाडेप आदि को बनाने तथा ओडीएफ प्लस पंचायतों के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र कराने तथा इनकी जियो टैगिंग कराने के निर्देश जारी किए।

 

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवासों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने उनकी किस्त समय पर जारी करने के निर्देश दिए। पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण करने एवं परीक्षण करने के दिशा निर्देश भी सीईओ द्वारा जारी किए गए। संपर्क पोर्टल और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी संबंधित विकास अधिकारियों को जारी किए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल बैरवा, मनरेगा अधिशाषी अभियंता प्यारे लाल मीणा, श्योदान मीणा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रभाकर शर्मा, डीपीएम बलवंत सिंह सहित संबंधित पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं योजनाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !