Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रसूता का ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चे को जन्म का मामला । अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर जिले के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सोनी ने रविवार को मलारना स्टेशन पीएचसी का निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान मलारना स्टेशन पीएचसी पर एक महिला चिकित्साकर्मी मौजूद मिली। उन्होंने पीएचसी के बाहर ट्रैक्टर – ट्रॅाली में हुए प्रसव की जानकारी ली। जिस पर महिला चिकित्साकर्मी ने अनभिज्ञता जाहिर की। डॉ. सोनी ने प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का माना है।

 

 

Additional Chief Medical and Health Officer inspected malarna dungar and malarna chaud phc in sawai madhopur

 

 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे। डॉ. सोनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ व मलारना डूंगर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा स्टाफ की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सा प्रभारियों को अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए। मलारना चौड़ के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि दो चिकित्सक और आधा दर्जन से अधिक चिकित्सा स्टाफ है। इसके बावजूद भी ओपीडी समय के बाद अस्पताल पर ताला लगा दिया जाता है। सड़क हादसे और प्रसव पीड़ा में आने वाले रोगियों को अस्पताल में ताला होने से तत्काल उपचार नहीं मिलता है।

 

 

 

 

ग्रामीण रामावतार मीना ने सीएचसी पर 24 घण्टे चिकित्सा स्टाफ की लगाने की मांग की। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मलारना डूंगर सीएचसी पर पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत मीना भी साथ में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही होगी। उल्लेखनीय है की गत शुक्रवार को रात मलारना स्टेशन के मुख्य द्वार पर खड़ी ट्रैक्टर – ट्रॉली में एक महिला के प्रसव होने का मामला सामने आया था। अस्पताल में कोई चिकित्साकर्मी नहीं होने की वजह से प्रसूता ने खड़ी ट्रैक्टर – ट्रॉली में बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहाँ निरीक्षण किया और चिकित्साकर्मी की इस लापरवाही का कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने के लिया कहा है।

यह भी पढ़ें:- पीएचसी पर रात को चिकित्साकर्मी नहीं मिलने पर प्रसूता ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिया बच्चे को जन्म

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !