Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लू एवं तापघात से बचाव के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा ने सभी जिला कलेक्टर्स को लिखा पत्र

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने तेज गर्मी एवं लू की स्थिति के दृष्टिगत सभी जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लू एवं  तापघात से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। सिंह ने पत्र में कहा है कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मानव जीवन को सुरक्षित रखना हमारा प्रमुख दायित्व है।

 

हीट वेव रिलेटेड बीमारियों के संबंध में भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन सेवाओं के संचालन हेतु विभिन्न बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, मॉक ड्रिल, तथा वीसी के माध्यम से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित कर रहा है।

 

Additional Chief Secretary Medical wrote a letter to all the District Collectors for protection from heatstroke and heatstroke

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा है कि इन व्यवस्थाओं के संबंध में वन विभाग, राजस्थान पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, आपदा प्रबन्धन विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, महिला एवं बाल विकास, मौसम विभाग, स्थानीय निकाय विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य-योजना बनाया जाना अपेक्षित है।

 

चिकित्सा संस्थानों में फायर एन.ओ.सी, पानी तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति, ऑक्सीजन तथा एम्बुलेंस की सुविधा अत्यंत आवश्यक है। सिंह ने जिला कलेक्टर्स से अपेक्षा की है कि वे भामाशाहों, गैर-सरकारी संगठनों, धार्मिक ट्रस्टों को प्रेरित कर तथा संबंधित विभागों के जिलाधिकारीयों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान कर लू एवं तापघात से बचाव के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करें। साथ ही, किसी तरह की आपात या असाधारण स्थिति उत्पन्न होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य सरकार को तुरन्त अवगत कराएं।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !