इग्नू जुलाई सत्र में प्रवेश 22 सितम्बर तक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जुलाई 2022 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितम्बर है। राजकीय पी.जी. कॉलेज सवाईमाधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि इस अध्ययन केंद्र पर बीए एवं बीकॉम में स्नातक डिग्री, गांधी एवं शांति अध्ययन, ग्रामीण विकास एवं राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, पुस्तकालय विज्ञान में सीएलआईएस में सर्टिफिकेट, अनेक विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा इत्यादि पाठ्यक्रम संचालित है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया