Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

पिलौदा थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामावतार पुत्र रामप्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई  के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची एवं  मुनेश कुमार मीना वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी फत्तेलाल एवं थाने पर गठित टीम ने वांछित आरोपी रामावतार पुत्र रामप्रसाद निवासी सुन्दरपुर पीलौदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested accused who killed woman due to love affair in piloda sawai madhopur

 

 

उल्लेखनीय है की गत 29 अगस्त को मोबाइल पर सूचना मिली कि गांव सुन्दरपुर में बाजरे की खड़ी फसल में एक महिला की लाश पड़ी है जो क्षत – विक्षत है। लाश की शिनाख्त अशोक बाई पत्नि स्व. भगवान सिंह निवासी सुन्दरपुर पीलौदा के रूप मे हुई। मृतिका के पुत्र जितेंद्र ने पिलौदा थाने पर मुकदमा दर्ज करावाया था। पिलौदा थानाधिकारी द्वारा टीम गठित कर नामजद मुलजिम की तलाश की गई। आरोपी शातिर किस्म का होने के कारण अपनी पहचान व गिरफ़्तारी से बचने के लिए ईलाका करौली व भरतपुर भागता रहा।

 

 

 

 

थानाधिकारी फत्तेलाल व गठित टीम द्वारा अथक प्रयासों से रामावतार पुत्र रामप्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला की मृतिका अशोक बाई का प्रेम प्रसंग करीब 14-15 सालों से रामावतार पुत्र रामप्रसाद से चल रहा था। गत 23 अगस्त को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात को लेकर अनबन हो गई तथा रामवतार को अशोक बाई की बात नागवार गुजरी तब रामावतार ने अशोक बाई को रात करीब साढ़े दस बजे पर घर के पीछे बुलाकर अपने अंगोछे से गला घोटकर अशोक बाई की हत्या कर लाश को कड़ी बाजरे की फसल में ठिकाना लगाकर फरार हो गया।

 

 

 

 

इस कार्रवाई के दौरान फत्तेलाल थानाधिकारी पुलिस थाना पीलौदा, रामलखन हेड कांस्टेबल,  अकलेश कांस्टेबल , दिलीप कांस्टेबल, अजीत सिंह कांस्टेबल, कृष्णपाल कांस्टेबल, गजेन्द्र कांस्टेबल,  मुकेश कांस्टेबल, हरीओम कांस्टेबल एवं धर्मराज कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !