Saturday , 5 September 2026
Breaking News

45 साल बाद मिली खुद की पहचान ‘‘आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हूँ :- फिरोज खान 

प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के चलते फिरोज खान को 45 साल बाद खुद की पहचान मिल गई है। अभी तक जमीन के कागजों में उसका नाम गलत दर्ज था। कागजों में जलील खान नाम दर्ज होने के कारण उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आज सोमवार को सवाईमाधोपुर पंचायत समिति की सेलू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में ग्राम भैसखेड़ा निवासी फिरोज खान पुत्र गुलाब का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दुरूस्त कर दिया गया। प्रार्थी फिरोज खान के पिता गुलाब की मृत्यु होने पर विरासत के नामान्तकरण संख्या 53 में फिरोज खान की जगह जलील खान दर्ज हो गया।

 

 

 

प्रार्थी के बड़े भाई फरियाद एवं खलील का नाम सही दर्ज हुआ था। नामान्तरण खोलते समय फिरोज की उम्र करीब 2 वर्ष थी तथा उसके भाई फरियाद व खलील भी छोटे ही थे। पटवारी हल्का ने सही जानकारी न लेकर प्रार्थी का गलत नाम जलील दर्ज कर दिया तथा ग्राम पंचायत के संरपच ने भी इस नाम की त्रुटि पर गौर नहीं किया एवं इस नामान्तरण को स्वीकार कर तस्दीक कर दिया जबकि प्रार्थी का नाम जन्म के बाद शुरू से ही फिरोज खान रहा है, जलील कभी नहीं रहा तथा प्रार्थी के दस्तावेजों आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, निर्वाचन आयोग पहचान पत्र  और बैंक खाते आदि में अपीलांट का नाम फिरोज खान पुत्र गुलाब ही दर्ज है।

 

After 45 years I got my identity I am very happy today I got my work - Firoz Khan

 

नामान्तकरण 53 आज दिन तक प्रभाव में है तथा इसके आधार पर जामाबंदी में भी अपीलांट का नाम फिरोज खान के स्थान पर जलील ही दर्ज चला आया है। प्रार्थी का नाम गलत होने के कारण उसको कई सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहे थे। प्रार्थी अपना नाम सही करने के लिए तहसील कार्यालय के बार- बार चक्कर लगा रहा था। प्रार्थी ने अपना नाम सही करवाने के लिए न्यायालय उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर में अपील का प्रकरण दर्ज करवाया।

 

 

सोमवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में प्रार्थी कैम्प में उपस्थित हुआ तथा अपनी परेशान प्रभारी उपखण्ड अधिकारी को सुनाई। उपखण्ड अधिकारी ने प्रार्थी की परेशानी सुनकर कैम्प में सुनकर प्रकरण की जांच करवाई गई। प्रकरण में प्रार्थी का नामान्तरण गलत पाया गया, जिस पर उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने तुरन्त प्रभाव से नाम शुद्धि के आदेश दिये। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा फिरोज को शिविर में उपस्थित लोगों के सामने आदेश की प्रति दी गई तो प्रार्थी का चेहरा खिल गया।

 

 

प्रार्थी ने बताया कि यह शिविर उसके लिये खुशियां लेकर आया है। इसके लिये मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रिया अदा करता हूं। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को भी धन्यवाद जिन्होंने शिविर में आदेश होते ही तत्काल दुरूस्ती करवा दी। आज मेरा 45 साल नाम सही हुआ है अब  मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हूँ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !