Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रशासन गांव के संग अभियान में लोगों के सहजता से हुए कार्य

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सेलू-गोगोर कैम्प में 35 पट्टे वितरित किये

कलेक्टर ने 2 विधवा पेंशन मौके पर स्वीकृत करवाई

प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आज सोमवार को सवाई माधोपुर के सेलू/गोगोर, मलारना डूंगर के श्यामोली, वजीरपुर के सेवा एवं बामनवास के रिवाली में शिविर आयोजित कर हजारों ग्रामीणों को मौके पर ही राहत दी गई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सेलू में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सेलू में आयोजित शिविर सेलू के साथ ही नवगठित ग्राम पंचायत गोगोर के ग्रामीणों के लिये भी आयोजित किया गया था। जिला कलेक्टर ने शिविर में 35 पट्टे वितरित किए। उपलब्धि की बात यह रही कि पट्टे के लिये 35 ही आवेदन आए थे और इन सभी को पट्टा मिल गया।

 

 

शिविर में 98 नए जॉब कार्ड भी वितरित किये गए। कलेक्टर को ग्राम पंचायत निवासी जाहिदा और अस्मीन ने विधवा पेंशन शुरू करवाने के लिये आवेदन दिया तो कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी को जांच कर तत्काल पीपीओ जारी करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियन्ता को प्रगतिरत सेलू-मैनपुरा सड़क के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने और इसमें अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण, योजना में मिलने वाले लाभ की जानकारी दी तथा सभी का पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 5 लाख तक का केसलेश बीमा कवर मिलने के बारे में लोगों को जानकारी दी।

 

 

कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित किसानों को समझाया कि रबी में डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट एवं एनपीके खाद का प्रयोग करें। इससे किसान के खाद खर्च लागत में 25 प्रतिशत कमी आयेगी। कलेक्टर ने चारागाह और सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण मिलने की शिकायतों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की जिसमें सरपंच एवं ग्रामीणों ने फैसला लिया कि अतिक्रमणकारी स्वयं जल्द से जल्द अतिक्रमण हटा दे अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए सरपंच से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की गई।

 

prashasan gaon ke sang abhiyan, people's work was done with ease in sawai madhpur

 

कलेक्टर ने शिविर में प्रत्येक स्टाल पर जाकर उपस्थित ग्रामीणों से फीडबैक लिया, उपस्थित कार्मिकों से अब तक आये आवेदन और निस्तारित कार्यों की जानकारी ली। इन सूचनाओं को नोट कर ई-मित्र पर गये तथा इन सूचनाओं का मिलान किया कि कितने आवेदन ऑनलाइन किये। ग्राम पंचायत में विभिन्न मद में आये बजट से हुये विकास कार्यों की जानकारी ली, ग्रामीणों से मनरेगा, पीएम आवास और स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को अपना काम करवाना के लिये ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े जिससे उनका समय और पैसा बचे।

 

 

इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्य किय जा रहे हैं, जैसे पूर्व आवंटित बाड़ों का आवासीय आवंटन, पुराने कदीमी रास्तों का अंकन, आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, राजस्व अभिलेख की निःशुल्क नकलें, अशुद्धियों का सुधार, भूमिहीनों को आवासीय पट्टे जारी करना, प्रधानमंत्री आवास योजना में किश्तों का भुगतान, मनरेगा में नवीन जॉब कार्ड बनाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में डोर टू डोर सर्वे व अभी तक पंजीकरण से वंचित लाभार्थियों को योजना से जोड़ना आदि। शिविर में एसडीएम कपिल शर्मा और बीडीओ रामावतार मीना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेल्फी का रहा क्रेजः

सोमवार को आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सीएम सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

 

 

इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !