अग्रवाल धर्मशाला शहर में अग्रवाल महिला संगठन द्वारा आज सोमवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने राधा श्याम के भजनों पर खूब धूम मचाई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत भगवान अग्रसेन मंदिर एवं राधा कृष्ण के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात गीता भवन मंदिर भजन मंडली, बाकी माता मंदिर भजन मंडली, चौथ माता मंदिर भजन मंडलियों द्वारा एक से एक बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। सभी आगंतुक महिलाओं के रोली का टीका लगाकर एवं ठंडा पिलाकर स्वागत किया गया। सभी महिलाएं ने कान्हा हैप्पी बर्थडे, तेरी छठा तीन लोक से न्यारी मेरे बांके बिहारी लाल, तीन लोकन से न्यारी राधा रानी आदि श्याम के भजनों पर जमकर धूम मचाई।

इससे पूर्व अग्रवाल समाज समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष बृजेश गर्ग, वर्तमान अध्यक्ष लालचंद जैन महामंत्री प्रदीप लोहिया का अग्रवाल महिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर की बधाइयां भी बांटी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल, रेणु गोयल, मीनू अग्रवाल, सुमन गोयल, ममता सिंगल, बिना गोयल, चंद्रेश गर्ग, किरण गर्ग, रेनू मित्तल, लाड देवी मंगल, मधु जैन, राधा गोयल, तारा, राजकुमारी, सोनिका गोयल, ममता गोयल, हेमा गर्ग आदि महिलाएं मौजूद थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया