सवाई माधोपुर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एआईएसएफ ने जमवाय बीएड कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में एआईएसएफ अध्यक्ष अनिल गुणसारिया ने बताया कि सवाई माधोपुर जमवाय बीएड कॉलेज के छात्र लगातार प्रतिदिन कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सवाई माधोपुर का प्रशासन किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

कॉलेज छात्र परेशान है, छात्रों को प्रैक्टिकल के नाम पर प्रजेंट शार्ट की धमकी देकर या अन्य बहाने बनाकर लूटा जा रहा है। ऐसे में कॉलेज द्वारा छात्रों का आर्थिक मानसिक शोषण किया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं को गलियां और धमकियां दी जा रही है। ऐसे मे यदि सरकार किसी भी प्रकार छात्रों के साथ न्याय नहीं करती है तो छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया