ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के राष्ट्रीय आव्हान पर 25 नवंबर को महंगी शिक्षा, बेरोजगारी और रोजगार की मांग को लेकर दिल्ली की संसद पर मार्च निकाला जाएगा। छात्रनेता अनिल गुणसारिया ने बताया कि दिल्ली संसद मार्च में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर के एआईएसएफ कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुणसारिया ने बताया कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और अस्थाई भर्तियां निकालकर देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश की सरकार को युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का प्रबन्ध करना चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया