Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव क्यों नहीं हुआ, अखिलेश का बीजेपी पर तंज  

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ‘एक देश, एक चुनाव’ को मंजूरी मिल गई है। सरकार की तरफ से सिफारिशों की मंजूरी देने के बाद से राजनीतिक बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने की सावली को उठाया है। उन्होंने कहा है कि, “लगे हाथ महाराष्ट्र, झारखंड व यूपी के उपचुनाव भी घोषित करवा देते।” इसके साथ ही अखिलेश ने बीजेपी से सवाल किया है कि पार्टी ने अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव क्यों नहीं करवाया।

Akhilesh Yadav Reaction on One Nation one Election

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश ने कई सवालों को उठाया:

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीटकरते हुए बीजेपी से कई सवाल किए है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि…..

अगर ‘वन नेशन, वन नेशन’ सिद्धांत के रूप में है तो कृपया स्पष्ट किया जाए कि प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक के सभी ग्राम, टाउन, नगर निकायों के चुनाव भी साथ ही होंगे या फिर त्योहारों और मौसम के बहाने सरकार की हार-जीत की व्यवस्था बनाने के लिए अपनी सुविधानुसार?

यह भी पढ़ें: “एक देश, एक चुनाव पर यह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”

#News #Delhi “एक देश, एक चुनाव पर यह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”

एक देश, एक चुनाव पर यह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भाजपा जब बीच में किसी राज्य की चयनित सरकार गिरवाएगी तो क्या पूरे देश के चुनाव फिर से होंगे?

⁠किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर क्या जनता की चुनी सरकार को वापस आने के लिए अगले आम चुनावों तक का इंतज़ार करना पड़ेगा या फिर पूरे देश में फिर से चुनाव होगा?

इसको लागू करने के लिए जो सांविधानिक संशोधन करने होंगे उनकी कोई समय सीमा निर्धारित की गयी है या ये भी महिला आरक्षण की तरह भविष्य के ठंडे बस्ते में डालने के लिए उछाला गया एक जुमला भर है?

कहीं ये योजना चुनावों का निजीकरण करके परिणाम बदलने की तो नहीं है? ऐसी आशंका इसलिए जन्म ले रही है क्योंकि कल को सरकार ये कहेगी कि इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराने के लिए उसके पास मानवीय व अन्य जरूरी संसाधन ही नहीं हैं, इसीलिए हम चुनाव कराने का काम भी (अपने लोगों को) ठेके पर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के अलावा कैबिनेट की बैठक में लिये ये बड़े फैसले”

#News #Delhi “‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के अलावा कैबिनेट की बैठक में लिये ये बड़े फैसले”

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के अलावा कैबिनेट की बैठक में लिये ये बड़े फैसले

जनता का सुझाव है कि भाजपा सबसे पहले अपनी पार्टी के अंदर जिले-नगर, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के चुनावों को एक साथ करके दिखाए फिर पूरे देश की बात करे।

 चलते-चलते जनता यह भी पूछ रही है कि आपके अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक क्यों नहीं हो पा रहा है, जबकि सुना तो ये है कि वहाँ तो ‘वन पर्सन, वन ओपिनियन’ ही चलती है। कहीं कमजोर हो चुकी भाजपा में अब ‘टू पर्सन्स, टू ओपिनियन्स’ का झगड़ा तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: “‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की रिपोर्ट कैबिनेट में मंजूर : अश्विनी वैष्णव”

#News #Delhi “‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की रिपोर्ट कैबिनेट में मंजूर : अश्विनी वैष्णव”

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की रिपोर्ट कैबिनेट में मंजूर : अश्विनी वैष्णव

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !