Saturday , 5 September 2026
Breaking News

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के अलावा कैबिनेट की बैठक में लिये ये बड़े फैसले

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर बनाई उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक के दौरान केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को मंजूदी दे दी है।

Apart from 'One Nation-One Election' these big decisions were taken in the cabinet meeting

इसके अलावा केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। कैबिनेट ने गगनयान फॉलो-ऑन एवं भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसकी लागत कुल 20,193 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार कैबिनेट चंद्रयान मिशन-4 के और अधिक विस्तार को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 2,104 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा वीनस ऑर्बिट मिशन को मंजूरी दी गई है। जिसके लिए 1236 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंजूरी दी गई है। इस योजना का कुल खर्च 79 हजार 156 करोड़ रुपये है। यह मिशन लगभग 63,000 जनजातीय गांवों को कवर करेगा, जिससे 5 करोड़ से अधिक आदिवासी लोगों को लाभ मिलेगा।

2024 के रबी मौसम के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दी गई है, जिसका कुल खर्च 24,475.53 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। पीएम आशा अभियान के लिए 35000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !