Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए अलग-अलग जगहों से अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में की गई है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया की जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Chauth Ka Barwada Sawai Madhopur Police News 18 Sept 24

 

 

 

अभियान के तहत चौथ का बरवाडा थाना पुलिस के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मोहनलाल द्वारा आज बुधवार को मुखबीर की सूचना पर मांडा छात्रावास के पास कच्ची रोड, चौथ का बरवाडा से बनास नदी से अवैध बजरी भरकर ला रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली दुरी का फायदा उठाकर मौके से फ*रार हो गया है। इसी प्रकार गश्त के दौरान एएसआई मुकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कारवाई करते हुए बीएसएनएस टावर के पास वन विभाग के गेट के सामने चौथ का बरवाड़ा से बनास नदी से अवैध बजरी भरकर ला रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

 

 

 

 

 

ट्रैक्टर चालक दुरी का फायदा उठाते हुए मौके से फ*रार हो गया। इसी प्रकार गश्त के दौरान थानाधिकारी हरभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए केशव बस्ती जाने वाले रास्ते के पास चौथ का बरवाड़ा से बनास नदी से अवैध बजरी भरकर ला रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। ट्रैक्टर चालक दुरी का फायदा उठाकर मौके से फ*रार हो गया।

 

 

इसके बाद थाने पर बीएनएस व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी हरभान सिंह, एएसआई मुकेश, हैड कांस्टेबल मोहनलाल, सीताराम, राधेश्याम, राकेश एवं कांस्टेबल सुरेन्द्र, जीतेश, देशराज, श्यामवीर, अनिल, विष्णु, बाबूलाल, बलराम, आशाराम, हीरालाल और गोरधान शामिल रहे।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !