Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव को दान दिवस के रूप में मनाया

बामनवास: अक्षय तृतीया का पर्व हमें धार्मिक, सांस्कृतिक, समृद्ध आर्थिक स्थिति, फलती-फूलती कृषि और समाज की परोपकार की भावना के आधार पर जोड़ता है। अक्षय तृतीया का महापर्व का न केवल सनातन परम्परा में बल्कि अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के लिए भी बड़ा महत्व रखती है अक्षय तृतीया के दिन ही जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने लगातार एक वर्ष ३९ दिन तक उपवास करने के बाद इसी दिन प्रथम आहार ग्रहण किया था। उस समय लोग आहार चर्या के किसी भी सिद्धांत एवं विधि से अनभिज्ञ थे हस्तिनापुर के राजा और ऋषभदेव के पौत्र श्रेयांस ने अपने पूर्व जीवन की यादों के कारण आहार चर्या को समझा। अक्षय तृतीया के दिन मुनि ऋषभदेव को गन्ने के रस का पहला आहार राजा श्रेयांस के हस्त से मिला था। तब से अक्षय तृतीया अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में एक शुभ दिन बन गया। परोपकार को प्रेरित करने वाला यह पावन अवसर जैन समुदाय के लोग के जीवन में नई उमंग और जीवन में एक नई उर्जा लेकर आता है l

 

Akshaya Tritiya Parna Mahotsav celebrated as charity day in bamanwas

 

इस दिन जैन समुदाय के लोग जब तक भोजन-पानी नहीं लेते जब तक मुनियों का आहार ना हो जाता है और जहां मुनिराज नहीं होते वहां एक सामान्य समय के बाद ही आहार करते है l बामनवास ब्लॉक में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव का प्रथम पारणा महोत्सव दान दिवस के रूप में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया l प्रात:काल बामनवास ब्लॉक के सभी जैन मन्दिरों मे जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान ऋषभदेव का अभिषेक करने के बाद अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में सामूहिक विधान का आयोजन किया गया l इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज पिपलाई द्वारा बच्चों को शुद्ध इक्षु रस पिलाया गया और सायंकाल में विशेष आरती का आयोजन किया गया l इस अवसर पर सुनील जैन, रमेश जैन, विनोद जैन, सुमनलता जैन, आशु जैन, एकता जैन, आशा जैन, रजनी जैन एवं अभिनन्दन जैन सहित कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !