Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

मंकीपॉक्स को लेकर राज्य में अलर्ट जारी

जयपुर: अफ्रीका महाद्वीप के देशों सहित एशियाई देशों में फैल रहे मंकीपॉक्स वायरस के मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने एडवाइजारी जारी की है। इसी के मध्यनजर राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। फिलहाल मंकीपॉक्स का भारत में कोई केस सामने नहीं आया है।

 

Alert issued regarding monkeypox in rajasthan

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इमरजेंसी घोषित करने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसे लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। डॉक्टर्स का कहना है कि ये एक संक्रामक बीमारी है। इस वायरस की चपेट में आए मरीज के शरीर पर चने के जैसे बड़े-बड़े दाने आते है। इसके साथ ही मरीज को तेज बुखार के साथ मासपेशियां दुखने लगती है। डॉक्टरों के अनुसार ये एक वायरल संक्रमण बीमारी है और एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलती है।

 

 

 

मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीजों में शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। जिसमें बुखार, बदन दर्द और शरीर पर दाने के अलावा कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। ये लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं।

 

 

अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर:

एडवाइजरी में अफ्रीकी देशों से यात्रा कर वापस आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। अगर कोई विदेश से यात्रा करके आता है और उस व्यक्ति में इस तरह की बीमारी के लक्षण दिखते हैं। उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। प्रशासन को सूचित करना चाहिए। इसी तरह अगर कोई सं*दिग्ध मिलता है। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाने और उसके संपर्क में आए लोगों पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !