Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी पहुंचे कश्मीर

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी चुनाव की घोषणा होने के बाद गत गुरुवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा कि हम जम्मू कश्मीर और देश के लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड और रिप्रेजेंटेशन जरूरी है। ये देश के लोगों के लिए भी जरूरी है। सितंबर महीने में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

Rahul Gandhi reached Kashmir after election announcement

इसी के मद्देनजर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीनगर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को बैठक की है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यहां के लोगों के दिल में जो दर्द है, डर है, उसे मिटाना मेरा लक्ष्य है। हम इसे हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से मोहब्बत करता हूं। मेरा आपके साथ दूसरा रिश्ता है। ये बहुत पुराना रिश्ता है, खून का रिश्ता है।

राहुल ने कहा कि आपने देखा होगा कि चुनाव में नरेंद्र मोदी जी के कॉन्फिडेंस और विश्वास को इंडिया गठबंधन ने तोड़ दिया है। उन्हें कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की विचारधारा ने हराया है। जम्मू कश्मीर के युवाओं से कहना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे आशा है कि हमें कम से कम 40-45 सीट जीतनी ही जीतनी हैं। सर्वे कहता है कि अगर किसी पार्टी की तरफ सबसे ज्यादा रुझान है तो वो कांग्रेस की तरफ है।

हमें ये भी पता चला कि सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता यहां कोई है तो वो राहुल गांधी हैं। इस कार्यक्रम के बाद हुई प्रेस वार्ता में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कश्मीर को स्टेटहुड दिलाएंगे। स्टेटहुड के लिए हम काम करेंगे, ये वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक संविधान में जितने केंद्र शासित प्रदेश हुए हैं, वो राज्य बने हैं। राज्य से केंद्र शासित प्रदेश नहीं बने हैं। लेकिन कश्मीर को ऐसा बनाया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हम जल्द से जल्द जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा फिर से लौटाएंगे। आजादी के बाद ये पहली बार है कि एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !