Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सभी सीबीओ सप्ताह में दो बार फील्ड में जाकर करें निरीक्षण – जिला कलेक्टर

जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक आयोजित

शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादक समिति, राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय पोषाहार संचालन समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा विभाग की सम्पत्ति पर अतिक्रमण करने वाले व इसका दुरूपयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

All CBOs should inspect the field twice a week in sawai madhopur - Collector Suresh Kumar Ola

 

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में सामान्य ज्ञान की अभिवृद्धि करने के लिए प्रार्थना सभा में करन्ट जीके, भारत के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, विज्ञान पर आधारित प्रश्न-उत्तर की श्रृंखला आयोजित की जाए तथा प्रत्येक शनिवार को शब्दावली या जीके पर आधारित अंताकक्षरी आयोजित की जाए। प्रत्येक बच्चे को प्रार्थना सभाओं में श्लोक, गीत आदि सुनाने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि बच्चों की सभाओं में बोलने का अभ्यास हो और उनकी झिझक मिटे और उनका आत्मविश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं बोर्ड के स्लेबस को अक्टूबर तक पूर्ण रिविजन क्लासेज आयोजित करने के प्रयास किये जाए, ताकि बोर्ड की तैयारी के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो सकें।

 

 

उन्होंने कहा कि बच्चों को तीन श्रेणियों में बांटा जाए होनहार, मध्यम तथा कमजोर। कमजोर बच्चों पर शिक्षक विशेष ध्यान दें और उन्हें होनहार बच्चों के साथ बैठाएं। बैठक में प्रवेशोत्सव सत्र 2022-23 में प्रस्तावित नामांकन लक्ष्यानुसार प्राप्ति एवं सीटीएस/हाउसहोल्ड सर्वे के संबंध में चर्चा की गई। शालादर्पण पोर्टल पर आधारकार्ड अपडेशन एवंज न आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा, एसएमसी/एसडीएमसी के अन्तर्गत 80जी के तहत पेन कार्ड एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, अनुपयोगी सामग्री नीलामी/निस्तारण की प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय स्तर की समीक्षा, जिला एवं ब्लॉक रैंकिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीडीईओ मिथलेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चंद मीना, सभी सीबीईओ, एसीबीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !