Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने शाखाओं की सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना पीएमईजीपी, एनयूएलएम, एनआरएलएम, एससी/एसटी पोप, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इन्दिरा महिला शक्ति उधम योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों में वित्त पोषण, वित्तीय साक्षरता एवं पशु पालन के लिए केसीसी और मछली पालन के लिए केसीसी इत्यादि के निर्धारित लक्ष्य एवं उनके सापेक्ष उपलब्धिययों पर चर्चा की और सभी सरकारी योजनाओ के लक्ष्य प्राप्त करने का आदेश दिया।

 

 

District level review committee meeting organized in sawai madhopur

 

 

जिला अग्रणी प्रबन्धक श्योपाल मीना ने सवाई माधोपुर जिले की जिला स्तरीय समीक्षा समिति के अजेंडा के बारें में विचार विमर्श किया और सरकारी योजनाओ के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिले के जिला समन्वयक को कहा। फसल बीमा क्लेम  के लिए किसान द्वारा बोई फसल की सही जानकारी के लिए किसान जब भी बैंक जाए तब उसके बारे मैं बैंक अधिकारी को बताए। जिससे बोई फसल का सही आंकलन हो सके और किसान को फसल बीमा का लाभ मिल सके इसके लिए गावों मैं बैंक के द्वारा कैम्प लगाए जाएं और किसानों को जागरूक किया जाए। बैठक में वार्षिक साख योजना 2022-23 जिला सवाई माधोपुर की पुस्तक का विमोचन अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी जी, जिला अग्रणी प्रबन्धक श्योपाल मीना, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वीएल जींगर एवं अन्य जिला अधिकारियों ने किया।

 

 

आरएसईटीआई निदेशक आरसी मीना द्वारा आरएसईटीआई द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं बैंक शाखाओं मैं लंबित ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण शीघ्र करने और बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों से क्रेडिट लिंकगेज में सहयोग करने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !