Monday , 19 May 2025

शोभायात्रा के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

शिवाड़ कस्बे में गणेश मित्र मंडल शिवाड़ के तत्वाधान में भव्य जुलूस के साथ गणपति बप्पा मोरिया जय घोष के साथ बड़े तालाब में विसर्जन किया गया। गणेश मित्र मंडल कार्यकारिणी सदस्य मदन कुशवाहा, मधुसूदन शर्मा, दिलीप नामा, अवि कुमार शर्मा ने बताया कि गणेश मंदिर अस्पताल में स्थापित हस्तनिर्मित 6 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा का आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि पृथ्वीराज सिंह के हाथों पांच पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर इक्कीस हजार लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद बैंड बाजा अखाड़ों के साथ गणेश प्रतिमा की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई।

 

 

Annat Chaturdarshi celebrated in shivad sawai madhopur

 

 

 

 

 

जिसमें सैकड़ों की संख्या में नवयुवक पुरुष महिलाएं गणपति बप्पा मोरिया जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में आगे-आगे शहनाई वादक बैंड बाजों की मधुर ध्वनि पर नवयुवक नाचते गाते थे, रखते हुए चल रहे थे। वही अखाड़े के उस्ताद अपनी अपनी कला बाजियां दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा गुलाल वर्षा कर ग्रामीण स्वागत कर गणेश प्रतिमा की आरती उतारकर प्रसाद वितरण कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

शोभा यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर शिव मंदिर मार्ग लक्ष्मी नारायण मंदिर मुख्य बाजार कल्याण मंदिर नाथ कुशवाहा मोहल्ले से होती बड़े तालाब पहुंची जहां पर मुख्य अतिथि पृथ्वीराज सिंह एवं गणेश मित्र मंडल सदस्यों ने गणेश प्रतिमा का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर महा आरती का आयोजन किया। तालाब में गणेश प्रतिमा का सामूहिक विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली में सजाकर झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown thana Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना …

Ration dealer government wheat malarna dungar sawai madhopur news

सरकारी गेंहू के ग*बन के मामले में राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेंहू के ग*बन के एक गंभीर …

Akodia school will be developed using mustard straw in sawai madhopur

सरसों की तूड़ी से होगा आकोदिया स्कूल का विकास

सवाई माधोपुर: जिले में शिक्षा की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 25

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !