Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने किया सरपंच संघ से संवाद

सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज शुक्रवार को जिले की पंचायत समितियों के सरपंचों से रूबरू हुए। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष बाबू लाल मीणा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को विभिन्न मांगो का ज्ञापन भी सौंपा। जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले की समस्त पंचायत समितियों से आए सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल से उनकी ग्राम पंचायतों में व्याप्त जनहित की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

 

Zila Parishad Chief Executive Officer Abhishek Khanna interacted with Sarpanch Sangh in sawai madhopur

 

 

 

सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नरेगा कार्यों पर श्रमिक बढ़ाने केटेगरी फोर्थ के कार्यों की स्वीकृति के प्रस्ताव भेजने अधिक से अधिक लोगों को रोजगार ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराने टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने विभिन्न पंचायतों को दूसरी पंचायतों से जोड़ने के लिए नवीन रोड़ स्वीकृत करने आदि की मांग की। बैठक में जिला परिषद के अतरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहारिया ने भी सरपंचों से एस एफ सी, एफ एफ सी के कार्यों की स्वीकृति एवं समायोजन कराने आदि की बात कही।

 

 

 

 

मनरेगा अधिशासी अभियंता महेश चंद्र ओझा ने नरेगा की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लंपी बीमारी की समीक्षा भी सरपंचों से की। बैठक में पशु पालन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. ज्योति सहित विभागीय अधिकारी कार्मिक सहित सरपंच संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !