जिले के बौंली उपखंड के बागडोली ग्राम पंचायत कोलड़ा में आँगनवाडी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर सफाई की गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित आँगनवाडी सेंटर पर सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया गया एवं आस – पास के विभिन्न स्थानों पर सफाई करवाई गयी।

उन्होंने आस पास मौजूद लोगों को सन्देश दिया की सफाई एवं स्वच्छता से एक तरफ जहाँ बीमारियों से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर आस – पास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। साथ ही बताया की जिन क्षेत्रों में सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जाता है वहां पर मलेरिया, टाइफाइड संक्रमण सहित विभिन्न बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसलिए हमे सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि हमें बीमारियों से निजात मिल सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया