Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा में मोबाइल डेंटल वैन द्वारा किया दांतों का इलाज

मोबाइल डेंटल वैन आज बुधवार को सीएचसी चौथ का बरवाड़ा पहुंची। जहां पर बच्चों व ग्रामीणों के दांतों का इलाज किया गया। शिविर में आरबीएसके टीम सहित मोबाइल डेंटल वैन के चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहें। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही मोबाइल डेंटल वैन के जरिए सितंबर माह में स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान आरबीएसके टीमों की ओर से चिन्हित बच्चों के दांतों व मुख की जांच, उपचार व दवा भी नि:शुल्क दी जा रही है। जिले में एक माह तक करीब 20 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आमजन को मुख व दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही आमजन को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

 

Mobile dental van treated teeth in chauth ka Barwada

 

मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों व आरबीएसके टीमों द्वारा चिन्हित दंतरोग से पीड़ित बच्चों का उपचार किया जा रहा है। अत्याधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित इस डेंटल वैन में दांतों का एक्सरे, रूट कैनाल फिलिंग, स्केलिंग, डेंटल एक्सटेंशन व इंफेक्शन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

यहां आयोजित होंगे शिविर:-

आरबीएसके एडीएनो डाॅ. जीशान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 7 सितंबर 2020 से 29 सितंबर 2020 तक डेंटल शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर सीएचसी शिवाड़, 25 सितंबर पीएचसी फलौदी, 26 सितंबर सीएचसी बहरांवडा खुर्द, 28 सितंबर सीएचसी खंडार, 29 सितंबर को बहरांवडा कलां में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !