Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मुख्य सचिव के नाम सौंपा कर्मचारियों की समस्याओं का 10 सूत्री मांगपत्र

राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर ने जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव राजस्थान के नाम कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया गया।

memorandum submitted collector name chief secretary problems employees

संघ के जिलामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि संघ द्वारा सभी समस्याएं विगत 3 वर्षों से राज्य सरकार के समक्ष समाधान हेतु प्रेषित किये जाने के उपरान्त भी राज्य सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे कर्मचारियों में अत्याधिक आक्रोश बढ़ रहा है तथा संघ ने जनतान्त्रिक तरीके आन्दोलन प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। संघ की मुख्य मांगों में वर्ष 1990 से सहायक कर्मचारियों की भर्ती पर लगाई गई रोक तत्काल हटाने के बाद रिक्त पदों को वर्ष 2017-18 में कि गई घोषणा के अनुसार (एम.टी.एस) के नवसृजित पद में समायोजित कर भर्तियां आरम्भ करने, केन्द्र सरकार द्वारा सातवें वेतनमान की सिफारिश को राज्य सरकार द्वारा 12 सितम्बर 2008 के बाद लागू किये जाने बाद रही वेतन विसंगति को दूर करने, पदोन्नति के अवसर एवं कोटा 33 प्रतिशत बढ़ाने, केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप वर्दी खरीद सीमा, धुलाई, भत्ता, वाहन भत्ता, पेसेन्ट केयर एलाउन्स बढ़ाने, ठेका प्रथा, संविदा प्रथा पर विगत वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, आवास सुविधा उपलब्ध करवाने, सस्ती दर पर आवास हेतु भूमि उपलब्ध करवाने, मशीन मैन, बुकवाईन्डर, गार्ड, लिफ्टमैन, पुजारी, सेवागीर, सईस के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के पदोन्नति की व्यवस्था करवाने के साथ ही मृतक आश्रितों को टंकण परीक्षा पास करने से मुक्त करने एवं केन्द्रीय श्रम संगठन की सिफारिशानुसार न्यूनतम वेतन 21000 रूपये प्रतिमाह किये जाने की मांग शामिल हैं।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश गुप्ता, माजिद खान, रामजीलाल गुर्जर, दिलीप श्रीवास्तव, सत्येन्द्र शर्मा के अलावा महासंघ के जिलाध्यक्ष लड्डूलाल लोधा भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !