Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गम्भीर मारपीट करने के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गत दिनों सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर एक युवक के साथ गम्भीर मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया था। जहां खंडाका एवं अपेक्स अस्पताल में उसका उपचार किया गया।

 

Police arrested 5 accused serious attack Sawai Madhopur
पुलिस सूत्रों के अनुसार हामिद मिर्जा पुत्र जहीर अहमद निवासी चकचैनपुरा के साथ गम्भीर रुप से लाठी, डण्डे, कुल्हाडी, पाईप आदि से मारपीट की गयी थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मानटाउन थाना पुलिस ने सलीम नज्जा पुत्र कमरू निवासी पचीपल्या, आरिफ पुत्र कमरू निवासी पचीपल्या, अस्सू निवासी शेषा, शरीफ ईरानी निवासी शेषा, नफीस पुत्र तैयबा निवासी पचीपल्या, वारिस खान पुत्र अन्सार खान निवासी पचीपल्या, मोईन खान पुत्र समसु डीलर निवासी पचीपल्या, आसिफ पुत्र शब्बीर निवासी पचीपल्या, सरफु पुत्र सुबराती निवासी पचीपल्या, शम्भू पुत्र शंकर गुर्जर निवासी पचीपल्या, मारूफ पुत्र दाऊद निवासी पचीपल्या, शाहरूख पुत्र हारून निवासी पचीपल्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मारपीट करने के इस प्रकरण में जुर्म धारा 147, 148, 149, 326 एड होने पर आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
जिस पर वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर नारारायण लाल शर्मा के निर्देशानुसार राजकुमार थानाधिकारी मानटाउन के नेतृत्व में गठित टीम कमल प्रसाद, गिर्राज प्रसाद, बलराम, विष्णु प्रताप एवं प्रेमचन्द ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  थानाधिकारी द्वारा गठित टीम ने शरीफ ईरानी पुत्र सरताज ईरानी, शाहरुख खान पुत्र हारून खान, अहसामुद्दीन उर्फ अस्सू पुत्र सिद्दीक खान, मईन खान उर्फ मोईन खान पुत्र शमसुद्दीन खान, आरिफ खान पुत्र कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गयी स्कार्पियों गाड़ी, लाठी, डण्डों, कुल्हाडी, लोहे के पाइप जब्त किये गये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !