Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अजनोटी उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को किया एपीओ

सीएमएचओ ने जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डॉ. तेजराम मीना ने आज शुक्रवार को जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने जिले के अजनोटी, गोज्यारी, दुब्बी, भूखा, देवली, मांडोली उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अजनोटी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर सीएमएचओ को वहां की दोनों ही एएनएम अनुपस्थित मिली। जवाब मांगने पर दोनों ही कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई।

 

 

सीएमएचओ ने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को एपीओ करने के निर्देश दिए। वहीं गोज्यारी उप स्वास्थ्य केंद्र खुला हुआ मिला पर एएनएम के अनुपस्थित होने पर एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएमएचओ ने दुब्बी, भूखा, देवली, मांडोली उप स्वास्थ्य केंद्रों, भाडौती पीएचसी पर भी पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं जांची।

 

APO done to ANM of Ajnoti Sub Health Center in sawai madhopur

 

सभी संस्थानों पर वहां मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, साथ ही सभी को संस्थान पर समय से उपस्थित रहने, यूनिफॉर्म, आईडी में रहने, पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करने, सभी स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभन्वित करने, सरकारी दवाईंयां ही लिखने के निर्देश दिए।

 

साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान, जननी शिशु स्वास्थ्य योजना से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण, परिवार कल्याण के लक्ष्यों का प्राप्त करने, अंतरा लाभार्थियों को जोड़ने, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, मातृ मृत्यु की जानकारी देने, विभगीय योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित करने, प्रगति बढ़ाने, मॉनिटरिंग और योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के सख्त निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !