Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मेरा जिला मेरा अभिमान निबंध सबमिट करने के लिए ऑनलाइन लिंक शुरू

मेरा जिला मेरा अभिमान के प्रतिभागी युवा आज से ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे अपना निबंध

 

सोशल ऐक्टिविस्ट अर्चना मीना ने ऑनलाइन लिंक को किया ऐक्टिवेट

मेरा जिला – मेरा अभिमान शीर्षक से सवाई माधोपुर जिले के निवासी युवाओं के लिए सोशल ऐक्टिविस्ट अर्चना मीना द्वारा आयोजित की जा रही ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत सम्मिलित होने वाले युवा प्रतिभागी शनिवार, 21 मई से अपने हस्तलिखित निबंध सबमिट कर पाएंगे।

 

 

स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक व स्वदेशी जागरण मंच जयपुर की महिला प्रांत कार्यप्रमुख अर्चना मीना द्वारा अपने सवाई माधोपुर जिले को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में गत कई वर्षों से विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। उसी कड़ी में नवाचार करते हुए वे क्षेत्र के युवाओं के लिए मेरा जिला मेरा अभिमान – ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर रही हैं। अर्चना मीना ने आज प्रतिभागियों के लिए निबंध सबमिट करने हेतु ऑनलाइन लिंक [www.bit.ly/SubmitYourEssay] एवं [www.archanameena.com/events] को ऐक्टिवेट करते हुए क्षेत्र के सभी युवाओं का ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के मंच पर स्वागत करते हुए अपील की कि वे अपने सवाई माधोपुर जिले के वर्तमान, भविष्य और चहुँमुखी विकास के संबंध में क्या सोचते है और कैसे स्वप्न देखते हैं। इस विचार के साथ इस प्रतियोगिता में स्वयं भी शामिल हों और अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहित करें।

 

Mera Zila Mera Abhimaan Online essay Competition Submission Link Activated

 

 

इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप, जूनियर ग्रुप (17 से 20 आयु वर्ग) एवं सीनियर ग्रुप (21 से 25 आयु वर्ग) पर रहेंगे। निबंध हिंदी भाषा में कम से कम 500 व अधिकतम 700 शब्दों एवं स्वयं की हैंडराइटिंग में लिखा हुआ ही मान्य होगा। निबंध सबमिट करने के लिए आपके पास जीमेल की एक मेल आईडी होना आवश्यक है। एक ईमेल आईडी से एक निबंध ही सबमिट होगा। निबंध सबमिट करते समय अपने निबंध की पीडीएफ फाइल, परिचय पत्र (आधार कार्ड/शिक्षण संस्था के कार्ड) की इमेज/पीडीएफ फाइल एवं एक पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ की इमेज फाइल अवश्य अटैच करें।

 

 

उपरोक्त समस्त फाइल्स का साइज 10MB से कम का होना चाहिए। निबंध सबमिट करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। जिस लिंक पर निबंध व अन्य डॉक्युमेंट्स अपलोड करने हैं, वह लिंक 21 मई से अंतिम तिथि 31 मई 2022 को रात 10 बजे तक ही कार्य करेगा, तत्पश्चात उसे डिसेबल कर दिया जाएगा। ऑनलाइन लिंक पर सबमिट किए गए निबंध ही स्वीकार्य होंगे। अन्य किसी माध्यम जैसे डाक, सोशल मीडिया, ईमेल, वाट्सऐप आदि से भेजी गई प्रविष्टियां मान्य नहीं होंगी। उत्साहवर्धन हेतु दोनों ग्रुप्स के टॉप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का क्रमश: 11 हजार, 51 सौ व 31 सौ रुपये तथा अन्य प्रतिभागियों का सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अपडेट्स समय – समय पर अर्चना मीना द्वारा उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं अर्चना मीना डॉट कॉम वेबसाइट पर शेयर किये जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !