Saturday , 7 March 2026
Breaking News

छात्रावास में रिक्त सीटों पर प्रवेश आवेदन 11 फरवरी तक

“छात्रावास में रिक्त सीटों पर प्रवेश आवेदन 11 फरवरी तक”

अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं के बालक-बालिकाओं से आवेदन 11 फरवरी तक मांगे गए है। जिला अल्पसंख्सक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि इच्छुक आशार्थी आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट या कार्यालय समय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर 11 फरवरी तक जमा करवा सकते है।

“कलेक्टर 5 फरवरी को राजस्व अधिकारियों की लेंगे बैठक”

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन 5 फरवरी को सुबह 11 बजे सभी राजस्व अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे। एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को गत बैठक मे जिला कलेक्टर द्वारा दिये-निर्देशों की पालना रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

 

application for vacant seats in hostel by 11 february

“बीस सूत्री कार्यक्रम द्वितीय जिला स्तरीय समिति की बैठक 18 फरवरी को”

20 सूत्री कार्यक्रम की द्वितीय जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

“कोरोना के प्रति रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक”

कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर में रैली निकालकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद आयुक्त सहित टीम ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां रखने तथा प्रोटोकॉल की पालना के लिए लोगों को जागरूक किया।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजप्रताप सिंह राणावत, सहायक अभियंता नीलम कोठारी, कनिष्ठ अभियंता मनोज मीना, सीमा मीना तथा स्वयं संस्थाओं से रजनीश शर्मा, अनीता गर्ग, ब्रजराज शर्मा, दीपिका चौहान, एनयूएलएम जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक, रामेन्द्र कुमार शर्मा आदि कर्मचारी तथा अधिकारियों ने कोरोना जागरूकता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र आलनपुर, हाउसिंग बोर्ड, सामान्य चिकित्सालय, ठींगला, आदर्श नगर, बालमंदिर कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, नीम चौकी, हरसहाय जी का कटला, अंसारी मौहल्ला आदि क्षेत्रों में फेस मास्क, पोस्टर, स्टीकर आदि वितरित किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !